{"_id":"6a68e9d74220f3a3470f3cca","slug":"rape-victim-found-to-be-16-years-old-in-age-verification-test-banda-news-c-212-1-sknp1006-150193-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आयु की जांच में 16 वर्ष की पाई गई दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आयु की जांच में 16 वर्ष की पाई गई दुष्कर्म पीड़िता
Tue, 28 Jul 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने आयु निर्धारण परीक्षण किया। आयु निर्धारण परीक्षण के चलते न्यायालय में धारा 164 के तहत किशोरी के बयान दर्ज नहीं हो पाए।
यह घटना 24 जुलाई की रात बांदा शहर में अतर्रा रोड पर एक सुनसान प्लॉटिंग में हुई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक रिक्शा चालक और उसके साथी ने उसे रिक्शे में बैठाया। वह उसे बबेरू ले जाने का बहाना बनाकर सुनसान प्लॉट पर ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। किशोरी ने आरोपी एजाज के हाथों को दांत से काट लिया और उनके चंगुल से मुक्त होकर सड़क तक भाग आई। सड़क पर मौजूद एक महिला ने उसे कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी एजाज की बाईं टांग में गोली लगी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी का यह आयु निर्धारण परीक्षण किया। यह परीक्षण सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किशोरी की सही आयु जानने के लिए आवश्यक था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।