फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration irregularities to be investigated; toilets to be built in schools.

Banda News: राशन अनियमितता की होगी जांच, स्कूलों में शौचालय बनेंगे

Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ration irregularities to be investigated; toilets to be built in schools.
गुढाकलां में आयोजित जनचौपाल में अफसरों और ग्रामीणों के साथ मौजूद जिला​धिकारी। - स्त्रोत: सूचना - फोटो : सांकेतिक
बांदा/नरैनी। विकास खंड नरैनी की ग्राम पंचायत गुढ़ाकला में शनिवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता, स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठे, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




जनचौपाल में ग्रामीणों ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की खराब गुणवत्ता और नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) नहीं होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने और नियमित रूप से पीटीएम आयोजित करने के निर्देश दिए। विद्यालय में शौचालय व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन




खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की हुए जांच कर अगले दिन तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने गांव में युवाओं के लिए मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जहां भी पानी की किल्लत या अव्यवस्था हो रही है, वहां की वास्तविक तस्वीरें मंगवाकर क्रॉस-चेक किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed