फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Repair work begins on the Aadauli-Madauli bridge that was washed away in the storm, hundreds of passengers are troubled.

Banda News: आंधी में बहे अड़ौली-मड़ौली पुल की मरम्मत शुरू, सैकड़ों यात्री परेशान

Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the Aadauli-Madauli bridge that was washed away in the storm, hundreds of passengers are troubled.
फोटो - 34 पीपे वाले पुल की मरम्मत करते कारीगर। स्त्रोत : ग्रामीण
जसपुरा (बांदा)। बीते दिनों आई भीषण आंधी और तूफान से मड़ौली कला और अड़ौली के बीच बना पीपे वाला पुल बह गया था। इससे फतेहपुर, लौली समेत कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया था। सोमवार को पुल की मरम्मत शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पुल के क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। तेज तूफान के दौरान पुल के पीपे और ढांचा करीब 200 मीटर दूर बह गए थे। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। रोजमर्रा की जरूरतों, छात्रों, किसानों, मरीजों और स्थानीय व्यापार पर इसका बुरा असर पड़ा है। उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने ठेकेदार को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। कार्य शुरू हो गया है और प्रशासन जल्द पुल चालू कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed