{"_id":"6a6a37b32304fc7dcf07f74b","slug":"retired-officer-fired-at-with-a-country-made-pistol-fir-registered-against-three-individuals-banda-news-c-212-1-bnd1007-150226-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सेवानिवृत्त अधिकारी पर तमंचे से फायर, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सेवानिवृत्त अधिकारी पर तमंचे से फायर, तीन पर प्राथमिकी
Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। थानाक्षेत्र गिरवां के गांव घुरौंड़ा निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी रामकिशोर त्रिपाठी ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को बताया कि उनके खेत का सीमांकन एवं कब्जा राजस्व विभाग की मौजूदगी में पूर्व में कराया गया था। इसके बाद खेत की सीमा पर लोहे के एंगल लगाए गए थे। बताया कि बीते 17 जुलाई की शाम वह पत्नी, सहयोगियों और चालक के साथ खेत पहुंचे तो कुछ लोगों को सीमांकन के लिए लगाए गए लोहे के एंगल उखाड़ते पाया।
विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी और एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। थानाप्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजाबाबू, मइयादीन व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू की गई है। (संवाद )