{"_id":"69b7007791012ee906096816","slug":"retired-spokesperson-falls-in-train-bathroom-death-causes-commotion-banda-news-c-212-1-bnd1017-142870-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रेन के बाथरूम में गिरे रिटायर प्रवक्ता, मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रेन के बाथरूम में गिरे रिटायर प्रवक्ता, मौत से मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रयागराज से उज्जैन जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के ए-टू कोच में यात्रा कर रहे 62 वर्षीय यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से ट्रेन में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी प्रभुदयाल चौधरी (62) अपने साथी शैलेंद्र के साथ प्रयागराज में आयोजित एक ज्ञान साहित्य सम्मेलन में शामिल होने के बाद अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से वापस घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान वह ए-टू कोच के बाथरूम में गए थे, जहां अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आए तो उनके साथ यात्रा कर रहे शैलेंद्र को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
सूचना मिलने पर रेलवे की मैकेनिकल टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा खोलवाया। अंदर प्रभुदयाल चौधरी अचेत अवस्था में पड़े मिले। जांच करने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथी शैलेंद्र ने बताया कि प्रभुदयाल चौधरी सेवानिवृत्त प्रवक्ता थे और साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। वह प्रयागराज में आयोजित एक साहित्य सम्मेलन में शामिल होने के बाद उज्जैन लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर और मामले की जांच शुरू कर दी। जीआरपी थाना प्रभारी शिवबाबू बताते हैं कि प्रथम दृष्टया बाथरूम में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos