फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rising temperatures are causing heatstroke, with 12 hospitalizations in a week.

Banda News: बढ़ते तापमान से लोग बन रहे लू का शिकार, एक सप्ताह में 12 भर्ती

Sun, 24 May 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 24 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rising temperatures are causing heatstroke, with 12 hospitalizations in a week.
फोटो - 10 अस्पताल के कोल्ड रुम में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नरैनी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगा है। लू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए कोल्ड रूम में सप्ताह भर के भीतर करीब एक दर्जन मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा चुका है। शनिवार को भी लू से पीड़ित कई मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें कल्हरा निवासी सुमन देव, नरैनी निवासी शोएब तथा बुजुर्ग महिला मैमा (90) की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोल्ड रूम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन के अनुसार तेज धूप, गर्म हवाओं और 46.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहे तापमान के कारण लोग तेजी से लू का शिकार होते हैं। मरीजों में तेज बुखार, चक्कर आना, शरीर में पानी की कमी, उल्टी, दस्त, कमजोरी और बेहोशी जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन




सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में विशेष कोल्ड रूम तैयार कराया गया है, जहां लू से प्रभावित मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब एक दर्जन मरीजों को इस वार्ड में भर्ती किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed