{"_id":"6a73746e9bf2fa681d017e4d","slug":"roads-flooded-water-enters-homes-power-outage-banda-news-c-212-1-mah1012-150519-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश में सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश में सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी, बिजली गुल
Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10- मवई बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास मेन रोड पर जलजमाव। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद में मंगलवार की रात से बादल जमकर बरसे। देर रात से शुरू हुई बारिश पूरे जनपद में बुधवार को भी जारी रही।
भारी बारिश होने से कई कस्बों व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं सड़कें लबालब होने से घरों में पानी घुस गया। बिजली नहीं मिलने से लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा।
बांदा में बारिश से स्वराज कॉलोनी की गलियों में जलभराव की समस्या आई। गलियां जलमग्न हो गई और सुबह से ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। बच्चे किसी तरह स्कूल के लिए रवाना हुए। जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण गलियों का गंदा पानी मोहल्ले वासियों के घर में घुस गया।
शहर के पीली कोठी बिजली उपकेंद्र में फॉल्ट के चलते मंगलवार की रात से बिजली गुल रही। शहर के अधिकांश मोहल्ले में बिजली ने रात में उपभोक्ताओं को तंग किया। इसी तरह से शहर से सटे मवई बुजुर्ग में नाली चोक होने से लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
ऐसे में कई कच्चे मकान गिरने की जद में आ गए हैं। पेट्रोल पंप के पास जल संसाधन विभाग द्वारा पाइप लाइन डालते समय नाली को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया था। मिट्टी और मलबा नाली में भर जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है।
-- -- --
पशु चिकित्सालय में जलभराव से लौटे पशुपालक
तिंदवारी। कस्बे के पपरेंदा-तिंदवारी सड़क किनारे बने पशु चिकित्सालय में बारिश के बाद जलभराव हो गया। परिसर में जलभराव से बीमार मवेशियों को लेकर आए पशुपालक बिना इलाज कराए ही लौट गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सोनी ने बताया की समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत को अवगत कराया जा चुका है।
उधर, तेज हवाओं और झमाझम बारिश के कारण पेड़ गिरने, तार टूटने के साथ ही कस्बा स्थित पावर हाउस की इनकमिंग मशीन में एक चूहा घुस जाने से मशीन में ब्लास्ट हो गया। इससे कस्बे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। शाम के समय बत्ती गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई।
बुधवार को भी यही स्थिति बनी रही। कस्बे समेत ग्रामीण इलाके मंगलवार की रात से अंधेरे में डूबे रहे। अवर अभियंता मोहित सिंह ने बताया कि बारिश के चलते लाइन में फॉल्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति बंद है। जिस पर काम चल रहा है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारिश से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
खत्री पहाड़। गिरवा पावर हाउस में सोमवार सुबह से बुधवार की दोपहर तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। खुरहंड से बांदा 33 केवी लाइन के अधिकतर खंभे तिरछे लगे हुए हैं। आबादी के बीच से आई लाइन जर्जर पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से गिरवा सब स्टेशन की लाइट भी बंद रही।
अतुल अवस्थी, विकेश दुबे, रविकांत द्विवेदी, हुसैना पठान, राका, सचिन कुमार, मनमोहन शर्मा, रामनारायण कुशवाहा, वसीम खान, मोहम्मद रजा, चिंटू, ओमप्रकाश, फूला देवी, सुनीता, सरोज ने कहा कि बरसात के कारण बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। अकबरपुर निवासी मुकेश ने बताया कि तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
इस कारण पेयजल की व्यवस्था के लिए साइकिल से दूर जाना पड़ता है। मोहल्ले में हैंडपंप लगा है लेकिन इतनी भीड़ होती है कि पानी नहीं मिलता है। (संवाद)
-- --
बबेरू में सड़क बनी तालाब
बबेरू। मंगलवार की रात शुरू हुई बरसात से कस्बे में जगह-जगह जलभराव की समस्या आ गई। मुख्य मार्ग भी तालाब जैसे नजर आने लगे। हाल यह रहे कि लोगों के घरों में पानी घुस गया। नई तहसील रावण मैदान, पुरानी तहसील, सराफा गली, करूइहा पुरवा-जमुनिहा पुरवा रोड पर सबसे अधिक समस्या लोगों को आई। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ। किसानों ने इस बारिश को बेहतर बताया और कहा कि इससे खेतों को जरूरी नमी मिल जाएगी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले किसान-सिंचाई का बोझ कम हुआ
यह बरसात किसानों को जरूर राहत देगी, लेकिन यह पानी अगर पंद्रह दिन पहले गिरता तो किसानों को अधिक लाभ होता। फिलहाल देर हो चुकी है। इस बरसात से अतिरिक्त सिंचाई का बोझ कुछ कम हुआ है।
-विचित्र पांडेय, पारा
समय पर बरसात नहीं होने से किसानों को नुकसान हुआ है। लगभग हर व्यक्ति नलकूप से सिंचाई कराकर काम कर रहा है। यह बरसात खेतों में नमी लाएगी लेकिन पहले बरसात होती है तो ज्यादा अच्छा होता।
-लखन लाल दुबे, लाल थोक अतर्रा।
-- -- -- -- -- --
जनपद में 113 एमएम बारिश, तापमान लुढ़का
बांदा। जनपद में 113 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से अधिकतम तापमान भी चार डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर रहा। 22 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत 97 रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा। (संवाद)
-- -- -
बारिश से बंद रहे स्कूल, कई बच्चे लौटे
तिंदवारी/पैलानी। भारी बारिश के चलते बुधवार को प्रशासन ने रेनी डे अवकाश घोषित किया। इससे जिले के सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे। बीईओ आभा अग्रवाल ने बताया कि देर रात बारिश शुरू होने के बाद सुबह के समय स्कूलों को बंद रखने के निर्देश मिले थे। इसके बाद शिक्षकों के माध्यम से छात्रों को सूचना दी गई। जिन छात्रों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई वह जरूर विद्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया। (संवाद)

फोटो 10- मवई बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास मेन रोड पर जलजमाव। संवाद- फोटो : 1