फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rotten wheat was packed into new sacks and dispatched at night.

Banda News: रात में नए बोरों में भरवाकर भेज दिया गया सड़ा गेहूं

Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rotten wheat was packed into new sacks and dispatched at night.
फोटो-11-मंडी में गेहूं लोड करने के लिए खड़ा ट्रक। संवाद
बांदा। बिसंडा मंडी में बारिश में भीगने से सड़ चुके गेहूं को जिम्मेदारों ने रातों-रात गोदाम भेज दिया गया। सड़े हुए गेहूं में हुए ढेले फोड़ने के बाद उन्हें रातों-रात नए बोरों में भरकर भेजा गया। जिम्मेदार अधिकारी जांच के बजाए इस पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने में लगे हैं।
विज्ञापन


गेहूं खरीद 15 जून को खत्म हो गई थी। इसके बाद करीब डेढ़ माह का समय बीत गया, लेकिन गेहूं का क्रय केंद्रों से उठान नहीं हो सका। बारिश शुरू हुई तो बिसंडा नवीन मंडी में खरीद के बाद रखा करीब साढ़े नौ हजार क्विंटल गेहूं का बड़ा भाग भीग गया था। दो दिन पहले शनिवार को मंडी में सड़े हुए गेहूं के बोरों को खुलवाकर फैलाया गया था। अब बोरे खुले तो मामला सबके सामने आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद जिम्मेदार सफाई कराकर गेहूं को गोदाम भेजने की बात कहते आ रहे थे लेकिन रविवार को रात में सड़े हुए गेहूं का बड़ा हिस्सा नए बोरों में भरवाकर ट्रक में लोड कर गोदाम भेज दिया गया। सड़े हुए गेहूं का पूरा एक ढेर तीन ट्रकों में भरकर भेज दिया गया। वहीं सोमवार को दिन में भी ट्रकों में लोडिंग का काम चलता रहा। जहां इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए थी, वहां अधिकारी भी इस पर पर्दा डाल रहे हैं लेकिन जब यह गेहूं राशन की दुकानों तक पहुंचेगा तब इससे खड़े होने वाले विवादों को रोकना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गेहूं को बचाने के लिए पॉलिथीन का सहारा

बिसंडा मंडी परिसर में अभी एक और स्थान पर खरीदा गया गेहूं रखा है। इसमें सौ क्विंटल के करीब गेहूं को बोरों से खोलकर फैलाया गया, जबकि हजारों क्विंटल गेहूं बोरों में ही रखा है। अब बारिश से बचने के लिए फिर से एक नई पॉलिथीन मंगाकर इस पर डाली गई है। लेकिन जगह-जगह से खुली पॉलिथीन बारिश में गेहूं को बचाने में नाकाफी ही साबित होगी।

वर्जन

-सड़े हुए गेहूं को साफ करवाकर गोदाम भेजा जा रहा है। करीब 35 बोरे गेहूं सड़ा था जिसे हटा दिया गया है। बाकी गेहूं भी जल्द से जल्द गोदाम भेजा जाएगा।

-चंद्रमणि ओझा, विपणन निरीक्षक।

फोटो-11-मंडी में गेहूं लोड करने के लिए खड़ा ट्रक। संवाद

फोटो-11-मंडी में गेहूं लोड करने के लिए खड़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed