{"_id":"69cad2fd0bec9b8a3506b57f","slug":"senior-clerks-daughter-becomes-dsp-banda-news-c-212-1-bnd1018-143735-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वरिष्ठ लिपिक की बेटी बनीं डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वरिष्ठ लिपिक की बेटी बनीं डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 23 तुलसा त्रिवेदी
विज्ञापन
बांदा। पैलानी तहसील के नरी गांव निवासी परिवहन विभाग में वरिष्ठ लिपिक गयाशंकर त्रिवेदी की बड़ी बेटी तुलसा त्रिवेदी ने यूपीपीसीएस 2024 में परचम लहराकर उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुई है। तुलसा ने आर्यकन्या इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर स्नातक व परास्नातक की शिक्षा पं. जेएन कॉलेज से पूरी करने के बाद प्रयागराज से तैयारी की। तुलसा के चयनित होने पर उनके शहर आवास सर्वोदय नगर व पैतृक गांव नरी में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संवाद
-- -- --
अंकित व अभिषेक बने एसडीएम तो आशु नायब तहसीलदार
बांदा। घोषित हुए यूपीएससी परीक्षा परिणामों में ग्रामीण अंचलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बबेरू क्षेत्र के मिया बरौली गांव निवासी सर्वेश कुमार यादव को प्रदेश में 137 रैंक हासिल हुई। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद के लिए हुआ है। चयन की जानकारी मिलने पर उनके घर पर बधाई व शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लग गया। सर्वेश के पिता सेना में कैप्टन हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु व स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। वहीं शहर के कल्लू जैन के छोटे बेटे साहिल का चयन असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के लिए हुआ है। परीक्षा में उन्हें 35वीं रैंक प्राप्त हुई। कमासिन निवासी शिक्षक रामसागर गर्ग की बेटी आशु गर्ग भी परीक्षा में चयनित हुईं हैं। उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। वहीं कमासिन ब्लॉक के सिकरी गांव निवासी छोट्टन प्रसाद वर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार और कमासिन कस्बा निवासी राकेश पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय का चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है।
-- -- --
प्रेरणा शिवहरे बनीं नायब तहसीलदार
बांदा। प्रेरणा शिवहरे का चयन पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रेरणा शिवहरे वर्ष 2019 बैच की छात्रा हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर चित्रकूटधाम मंडल टॉप किया था। प्रेरणा के पिता प्रमोद शिवहरे बांदा के निवासी हैं।
-- --
यूपीएससी अफसर शांभवी का तिंदवारी में भव्य स्वागत
बांदा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल करने वाली तिंदवारी कस्बे की शांभवी तिवारी का रविवार को उनके गृह नगर तिंदवारी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ खुशी का माहौल था।
शांभवी ने वर्ष 2024 में 445वीं रैंक प्राप्त की थी और यह प्रतिष्ठित परीक्षा उन्होंने दूसरे प्रयास में पास की। भुजरख गांव निवासी शांभवी के पिता सुशील तिवारी उत्तराखंड में एक निजी शिक्षक हैं। उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से बीटेक तक की पढ़ाई की और घर पर रहकर, बिना किसी कोचिंग के तैयारी की। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, स्पष्ट लक्ष्य, प्रतिदिन आठ घंटे की पढ़ाई, ई-पुस्तकों के उपयोग और मोबाइल फोन के सीमित उपयोग को दिया।
-- -- -
विशेष कुमार ने यूपीपीसीएस में पहले प्रयास में पाई सफलता, बने नायब तहसीलदार
बांदा। शहर के जिलाधिकारी कॉलोनी निवासी व सीएमओ कार्यालय, उन्नाव में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत ज्योत्सना देवी के पुत्र विशेष कुमार ने यूपीपीसीएस परीक्षा-2024 में अपने प्रथम प्रयास में ही नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विशेष कुमार ने बताया कि उन्होंने बांदा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया था। उसके बाद कानपुर से स्नातक किया। दिल्ली में रहकर इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी विषय से परास्नातक की पढ़ाई की। साथ ही उन्होंने दिल्ली में रहकर ही पीसीएस की तैयारी की। उन्होंने बताया कि लगन और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है। प्रतियोगी छात्रों को अपने प्रति ईमानदारी बरतनी चाहिए। यदि वह लगन और मेहनत से तैयारी करते हैं तो सफलता निश्चित है। विशेष की दो बहनें साक्षी व प्राची प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। दो भाई कनिष्क और प्रखर भी तैयारी कर रहे हैं।
-- --
किसी भी सफलता के लिए मेहनत शर्त है
बांदा। शहर के रामलीला मैदान, अलीगंज निवासी लालाराम सिंह राजपूत और शीला देवी के पुत्र देवेंद्र सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में सब रजिस्ट्रार पद पर चयनित होकर पूरे परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवेंद्र के पिता लाला राम सिंह बुंदेलखंड इंटर कॉलेज डिंगवाही में शिक्षक है। मां शीला देवी भी शिक्षिका हैं। देवेंद्र ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा और ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर, कानपुर के छात्र रहे हैं। देवेंद्र का कहना है कि किसी भी सफलता के लिए मेहनत शर्त है।
Trending Videos