बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Boy Drowns in Pond Innocent Child Had Gone to Bathe with Sister Father's Tears Flow Unceasingly

Banda: तालाब में डूबकर बालक की मौत, बहन के साथ नहाने गया था मासूम, नहीं थम रहे पिता के आंसू, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: बड़ागांव में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन के साथ नहाने गया था। मासूम के सिर से मां का साया पहले ही उठ चुका था।

Banda Boy Drowns in Pond Innocent Child Had Gone to Bathe with Sister Father's Tears Flow Unceasingly
तालाब में डूबकर बालक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले के  बबेरू में बहन के साथ तालाब नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। बिसंडा थानाक्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी कमलेश खेंगर का नौ वर्षीय पुत्र राहुल सुबह करीब 11 बजे अपनी तीन साल की बहन कोमल के साथ गांव के देवासिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

घटना के बाद बहन रोते-रोते घर पहुंची, लेकिन कुछ बता नहीं पाई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तालाब में जाकर खोजबीन की। काफी देर बाद बालक का शव बरामद हो सका। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक राहुल कक्षा तीन का छात्र था। समाजसेवी पीसी पटेल ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed