फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shankaracharya will be targeted by the BJP on the pretext of public awareness.

Banda News: जन जागरण के बहाने शंकराचार्य के निशाने पर रहेगी भाजपा

Mon, 25 May 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 25 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya will be targeted by the BJP on the pretext of public awareness.
बांदा। सपा से लेकर भाजपा सरकार में अपने बेबाक सवालों के लिए सरकारों की किरकिरी बने रहे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य 26 मई (मंगलवार) को बांदा आ रहे हैं। कुंभ मेले के दौरान उन्हें गंगा स्नान से रोकने व धरने में बैठने से लेकर यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन




सरकार की नीतियों से आक्रोशित शंकराचार्य ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ जनजागरण अभियान शुरू किया है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज मंगलवार शाम पांच बजे बांदा आकर अलीगंज स्थित रामलीला मैदान गणेश भवन में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 27 मई को फतेहपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन




शंकराचार्य के इस जनजागरण का असर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। लिहाजा सत्तारूढ़ भाजपा काफी चौकन्ना है। कार्यक्रम को फ्लॉप करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सूत्रों के अनुसार तो भाजपा ने संगठन से आस्था रखने वाले संतों व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस धर्म सभा से अलग रहने को कहा है। जबकि समाजवादी पार्टी व समाजसेवी सहित राष्ट्र व गोमाता भक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed