फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six people, including an accountant, beaten up for refusing to give money for liquor.

Banda News: शराब के लिए रुपये न देने पर अकाउंटेंट समेत छह को पीटा

Sat, 20 Jun 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six people, including an accountant, beaten up for refusing to give money for liquor.
बांदा। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर प्राइवेट अकाउंटेंट को तीन लोगों समेत सात-आठ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी सुदामापुरी मोहल्ला निवासी उज्जवल ताम्रकार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कैथी बाजार में एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। 17 जून की रात वह 9:30 बजे नौकरी करके अपने घर पैदल जा रहा था। विद्या विहार मैरिज हॉल के पास पहले से शराब पी रहे अजीत वर्मा उर्फ अज्जू, अखंड प्रताप, धर्मेंद्र यादव व पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। न देने पर तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। इस बीच शोर मचाने पर उसके पिता अनिल, भाई सत्यम व पड़ोसी पवन गोस्वामी पहुंचे तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में वह उसके पिता, भाई व पड़ोसी सुरेश पाठक, पवन गोस्वामी व सोनू धुरिया को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed