{"_id":"6a4007610d96f57d2e026147","slug":"somil-became-a-scientist-at-the-bhabha-atomic-research-centre-banda-news-c-212-1-bnd1007-148935-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाभा परमाणु अनुंसधान केंद्र में वैज्ञानिक बने सोमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाभा परमाणु अनुंसधान केंद्र में वैज्ञानिक बने सोमिल
Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के साथ युवा वैज्ञानिक सोमिल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। कस्बे के श्रीनगर मोहल्ला निवासी सोमिल गुप्ता ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन प्राप्त किया है। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले सोमिल की इस सफलता से संपूर्ण क्षेत्र में उल्लास है।
सोमिल ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाल विकास केंद्र से आठवीं तक हुई। कस्बे के सत्यनारायण इंटर कॉलेज से उन्होंने हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की। इंटर के बाद उन्होंने झारखंड जमशेदपुर से बीटेक किया और आईआईटी कानपुर से एमटेक की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है।
भावुक होते हुए सोमिल ने बताया कि उनके पिता दिनेश गुप्ता पेशे से टीवी मैकेनिक हैं। मां रेनू गुप्ता गृहिणी व बड़ा भाई निखिल शिक्षक है। कहा कि परिवार ने सपनों की उड़ान में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। उनका कठोर श्रम, हर कदम पर उत्साहवर्धन और मेरी अनुशासित तैयारी ही सफलता का मूल मंत्र है। उनके चयन पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, अभिलाष गुप्ता, राहुल गुप्ता, रमेश चंद साहू, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आवास पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।