{"_id":"6a6ce69dba9e9b33bf0a6729","slug":"sp-leader-attacked-while-going-to-pick-up-children-from-school-hospitalized-banda-news-c-212-1-bnd1020-150319-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बच्चों को स्कूल लेने गए सपा नेता पर जानलेवा हमला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बच्चों को स्कूल लेने गए सपा नेता पर जानलेवा हमला, भर्ती
Fri, 31 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सपा नेता शेखर शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बच्चों को लेने स्कूल गए सपा नेता पर गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। उनकी नाक, आंख और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं।
परिजन व पुलिस ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सपा नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के बाबूलाल चौराहा निवासी सपा नेता शेखर शर्मा (सपा के पूर्व जिला सचिव) ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने बच्चों को तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल लेने गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनका ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था तभी पास में खड़े तीन-चार लोगों गाड़ी के बंपर में हाथ मारा। ड्राइवर के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से उनका पीछा करने लगे।
शेखर ने बताया कि आगे जाकर आरोपियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया और गाड़ी से उतारकर उन पर हमला कर दिया। एक्सरे में बाईं आंख की नीचे की हड्डी भी टूटी मिली है। ड्राइवर ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
़ शेखर शर्मा ने तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।