फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP State Secretary targets BJP government at party's public meeting.

Banda News: सपा की जनसभा में प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Mon, 27 Jul 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP State Secretary targets BJP government at party's public meeting.
बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप सोमवार को बांदा पहुंचे। इसके बाद तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कुकुवा गांव में पार्टी की ओर से जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने की।
विज्ञापन


महेश कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की उपेक्षा कर रही है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हुई है और जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


सभा में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, युवा सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी, अशोक सिंह गौर, रामलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed