{"_id":"6a4007fa23f7ac10f10e9af6","slug":"speeding-motorcyclist-collides-with-cattle-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-148926-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकराए, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकराए, मौत
Sat, 27 Jun 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक पवन। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घर से गुटखा लेने की बात कहकर निकले तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकरा गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तिंदवारी थानाक्षेत्र के वासिलपुर गांव निवासी अजय ने बताया कि उसके बड़े भाई पवन (28) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने घर से गुटखा लेने के लिए बाइक से निकले थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा-जमालपुर गांव के बीच सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से वह टकरा कर गंभीर घायल हो गए। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
सिर में चोट में आने से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह निसंतान थे। घर में पत्नी रोशनी और मां सुनीता हैं। पांच भाइयों में बड़े थे। पीडब्ल्यूडी में चौकीदार पद पर तैनात थे। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि मवेशी से टकरा कर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।