{"_id":"6a3c19b3831998474605ad87","slug":"stole-goods-from-a-shop-caught-selling-them-on-the-street-banda-news-c-212-1-bnd1007-148773-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुकान से माल उड़ाया, सड़क पर बेचते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुकान से माल उड़ाया, सड़क पर बेचते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल शॉप से चोर ने उड़ाए लैपटॉप व माइक्रो डिवाइस
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। दुकान का ताला तोड़कर चोर माइक्रो डिवाइस, लैपटॉप व नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
बिसंडा कस्बा के लखमी थोक मोहल्ला निवासी देवदत्त प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह तहसील गेट के सामने कैफे की दुकान संचालित करते हैं। बताया कि सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले आए थे। मंगलवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो घटना की जानकारी हुई। चोर दुकान से माइक्रो डिवाइस, लैपटॉप, नकदी सहित अन्य सामान ले गए थे।
वहीं बुधवार की सुबह सूचना पर कस्बा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने टीम के साथ मंडी समिति के पास चोरी का सामान बेचने के लिए बैठे चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपनी चोरी की घटना स्वीकार करते हुए खुद की पहचान चित्रकूट के गोबरिया गांव निवासी राजेश के रूप से बताई। थानाप्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।