{"_id":"6a625245c384e44f0707d2b8","slug":"stone-pelting-at-trains-is-a-crime-strict-action-will-be-taken-banda-news-c-212-1-bnd1007-149999-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रेन पर पत्थरबाजी अपराध, होगी कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रेन पर पत्थरबाजी अपराध, होगी कठोर कार्रवाई
Thu, 23 Jul 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जनपद के रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं से जहां रेलवे को भारी नुकसान होता है, वहीं ट्रेनों के कांच टूटने से कई बार रेल यात्री भी घायल हो जाते हैं। ऐसे में आरपीएफ ने पत्थरबाजी पर अंकुश लगाने को मोर्चा संभाल लिया है।
बृहस्पतिवार को आरपीएफ प्रभारी सुरुचि द्विवेदी ने बांदा से खुरहंड रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय खुरहंड में पहुंचकर बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने और किसी भी सूरत में ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने की नसीहत दी। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को सीआरएस स्पेशल ट्रेन के ट्रायल की जानकारी देते हुए स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास न जाने की हिदायत दी।