{"_id":"6a400902b16a2f138e0da48a","slug":"subjected-to-abuse-through-forced-unnatural-sexual-acts-pressured-to-adhere-to-rigid-traditions-banda-news-c-212-1-sknp1006-148944-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अप्राकृतिक संबंध बनाकर किया प्रताड़ित, कट्टर परंपरा का पालन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अप्राकृतिक संबंध बनाकर किया प्रताड़ित, कट्टर परंपरा का पालन का दबाव
Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। निकाह के बाद पत्नी को मुंबई ले जाकर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं कट्टर परंपरा का पालन कराने के लिए दबाव बनाया। किसी तरह वह अपने भाई के साथ उसके चंगुल से बचकर गांव आ गई। इस पर पति भी परिवार के लोगों के साथ उसके गांव पहुंचा और जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। पड़ोसियों के आने पर पति व ससुराली उसे ले जाने में सफल नहीं हुए। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 27 मई 2022 को हुआ था। निकाह के बाद ससुराली दहेज के लिए ताने देते थे। गर्भवती होने पर अपने गांव आ गई। डिलीवरी का पूरा खर्चा उसके माता-पिता ने उठाया।
नवंबर 2025 को ससुराली आए और अच्छे से रखने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका पति 20 नवंबर को उसे मुंबई ले गया। वहां पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। कट्टर परंपरा का पालन करने के लिए कहा। विरोध पर धमकी दी कि बेटी के बड़ी होने पर उसके साथ ही यही कुकृत्य करेगा। मई 2026 में उसका भाई मुंबई आया तो उसने अपने भाई से पूरी घटना बताई। इस पर उसका भाई उसे दो जून को लेकर गांव आ गया।
विज्ञापन
यहां 21 जून को उसका पति, ननद व सास दो अज्ञात लोग आए और धमकाते हुए उसे ले जाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, उनके आने पर सभी मौके से भाग निकले। महिला ने अपने पति समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर विभिन्न धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।