फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tailor crushed to death by tractor

Banda News: ट्रैक्टर से कुचलकर दर्जी की मौत

Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tailor crushed to death by tractor
बांदा। ट्रैक्टर में लदी लकड़ी सड़क पर पैदल जा रहे दर्जी के सिर से टकरा गई। इससे दर्जी गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कुचलकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरेह निवासी विकास कुमार ने बताया कि पारिवारिक चाचा गया प्रसाद (50) दर्जी का काम करते हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की जमुनीपुरवा वाली रोड से अपने घर जा रहे थे। तभी वहां से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर उनके बगल से गुजरा, इस दौरान उनके सिर में लकड़ी लगने से वह गिर पड़े।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। बाद में बाईपास पर लकड़ी उतारकर निकल गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को देहात कोतवाली में खड़ा कराया है। घर में गया प्रसाद की पत्नी रामपतिया के अलावा चार पुत्र भी हैं। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed