फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teen accused of raping three-year-old cousin arrested, sent to reform home

Banda News: तीन वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी किशोर को पकड़ा, सुधार गृह भेजा

Tue, 02 Jun 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 02 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teen accused of raping three-year-old cousin arrested, sent to reform home
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे बालअपचारी को पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी की तलाश घटना के बाद से की जा रही थी।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 20 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी तीन वर्षीय पुत्री 14 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान उसका नाबालिग चचेरा भाई उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची दर्द से रोते हुए देखा और स्थिति देकर दंग रह गए। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष के लोग प्रभावशाली हैं और शिकायत करने पर परिवार को धमकियां भी दी गई थीं।
विज्ञापन




पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) भेजने के आदेश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed