फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl left home upset over arranged marriage in childhood, raped in Chitrakoot

Banda News: बचपन में तय शादी से नाराज होकर घर से गई किशोरी, चित्रकूट में दुष्कर्म

Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl left home upset over arranged marriage in childhood, raped in Chitrakoot
बांदा। बचपन में तय की गई शादी से नाराज होकर घर से गई एक किशोरी के साथ चित्रकूट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाया, फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को सतना जाने वाली बस से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। किशोरी के पिता ने उसकी शादी बचपन में ही रिश्तेदारी में तय कर दी थी। कुछ समय पहले जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। परिजनों से नाराज होकर वह बिना बताए चार दिन पहले घर छोड़कर चित्रकूट पहुंच गई। वहां अकेले होने और परेशान स्थिति का फायदा उठाते हुए कानपुर नगर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी 29 वर्षीय गोपाल सिंह उसके संपर्क में आया।
विज्ञापन




युवक ने पहले किशोरी से सहानुभूति जताई और उसकी समस्याएं सुनकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा किया और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। विश्वास में लेने के बाद वह किशोरी को एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और पूरी आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम चित्रकूट पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सतना की ओर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने बस अड्डे और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई।




आरोपी को सतना जाने वाली बस से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बांदा नगर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed