फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager upset over sister's marriage runs away from her in-laws' house.

Banda News: बहन ने की शादी तो नाराज किशोर ससुराल से भागा

Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager upset over sister's marriage runs away from her in-laws' house.
बांदा। माता-पिता के निधन के बाद बहन ने अपनी मर्जी से शादी कर ली तो 16 वर्षीय भाई अपनी बहन की ससुराल से नाराज होकर अपने पैतृक गांव हमीरपुर चला गया।
विज्ञापन

इधर, परेशान बहन ने उसके ही सहपाठी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोर को हमीरपुर से ढूंढकर जब पूरी कहानी सुनी तो अपहरण की बात सामने नहीं आई। पुलिस अब किशोर का बयान करा रही है।

पैलानी थाना क्षेत्र के गांव रेहुंटा निवासी आषी द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर में बताया कि उसके भाई आलोक (16) का पहली अगस्त को दोपहर एक बजे फतेहपुर के खागा निवासी ने अपहरण कर लिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पैलानी थाने में किशोर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि अपहरण का मामला सामने आने पर उन्होंने किशोर को सोमवार को हमीरपुर जनपद से ढूंढ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोर ने बताया कि बहन ने अपनी पसंद की शादी कर ली थी। इससे नाराज होकर वह अपने पैतृक घर हमीरपुर चला गया था। आरोपी अक्षत उसके साथ हमीरपुर में पढ़ता था, बहन ने उसे नामजद किया था लेकिन उसकी कोई भूमिका नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया किशोर के बयान कराकर उसे उसके परिजन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed