फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Termination notices issued to 43 contractual conductors for absence from duty.

Banda News: ड्यूटी से गैर हाजिर 43 संविदा परिचालकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Termination notices issued to 43 contractual conductors for absence from duty.
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बांदा डिपो में करीब छह महीने से भी अधिक समय से गैर हाजिर चल रहे 43 परिचालकों को सेवा समाप्ति का नोटिस एआरएम ने भेजा है। एआरएम ने सभी को छह जुलाई तक हर हाल में ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। गैर हाजिर बने रहने वाले कर्मचारियों को इसके बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



एआरएम बांदा डीके चौबे ने लंबे समय से ड्यूटी नहीं करने वाले संविदा व आउटसोर्स परिचालकों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया है। एआरएम ने काफी समय से गैर हाजिर चल रहे 43 परिचालकों की सूची जारी करते हुए उन्हें संविदा समाप्ति की अंतिम चेतावनी (नोटिस) जारी की है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बांदा डिपो की रिपोर्ट के बाद जारी इस आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इन परिचालकों की लगातार अनुपस्थिति के कारण पीक सीजन में यात्रियों को बस सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इससे न केवल परिवहन निगम के राजस्व में भारी गिरावट आ रही है, बल्कि विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। इन संविदा परिचालकों की डिपो में उपयोगिता इस समय शून्य है। विभाग की ओर से जारी की गई नोटिस में दो तरह के कर्मचारी शामिल हैं। इसमें कई परिचालक जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 से ही बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। जबकि कई ऐसे हैं जो कम ड्यूटी करने के आदी हैं और नियमित रूप से काम पर नहीं आ रहे हैं और मनमाने ढंग से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरएम ने बताया कि सभी को छह जुलाई से नियमों के अनुसार सेवाएं देने के लिए कहा गया है। ड्यूटी नहीं आने वाले परिचालकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात परिचालकों को उनकी संबंधित फर्म/एजेंसी को वापस भेज दिया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed