{"_id":"6a3adf4fbf5fb6e02501fd4e","slug":"the-dispute-between-the-couple-began-over-the-matter-of-buying-a-saree-banda-news-c-212-1-sknp1006-148754-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साड़ी खरीदने की बात कहने पर शुरू हुआ था दंपती में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साड़ी खरीदने की बात कहने पर शुरू हुआ था दंपती में विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के मरका कस्बे में दंपती के यमुना में छलांग लगाने के मामले में महिला के पति को मंगलवार की सुबह चार बजे होश आया। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने साड़ी खरीदने को लेकर विवाद होने की बात बताई है।
मरका कस्बा निवासी सीमा और पति रामलखन के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने घर से डेढ़ किलोमीटर यमुना नदी पर बने पुल से नदी में छलांग मार दी थी। नाविक ने पुलिस को सूचना देने के साथ दोनों को बाहर निकाला था। सीमा की मौत हो गई थी। जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कराया था। रामलखन को होश आने पर बताया कि सोमवार की सुबह ही छत्तीसगढ़ से लौटा था। आते ही पत्नी ने निमंत्रण में चलने के लिए साड़ी खरीदने की बात कही थी। जिसे लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर उसने पत्नी से मरने की बात कही थी। जिस पर सीमा घर से चली गई थी। वह उसे रोकने के पीछे गया, लेकिन उसके पहुंचते ही वह कूद गई।