फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl hanged herself at her maternal home; she had married four months ago.

Banda News: ननिहाल में युवती ने लगाया फंदा, चार माह पहले हुई थी शादी

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself at her maternal home; she had married four months ago.
बांदा। शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ननिहाल आई एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




शहर के परशुराम तालाब मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय रेहाना अपनी सास नफीसा और देवर के साथ बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शनिवार को परिवार में शादी का कार्यक्रम होना था और घर में तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को उसकी सास और देवर वापस बांदा लौट गए थे, जबकि रेहाना अपने मामा शकील के घर पर रुक गई थी।
विज्ञापन




शनिवार सुबह घर पर रेहाना और उसकी 13 वर्षीय ममेरी बहन ही मौजूद थीं। घटना से कुछ देर पहले रेहाना ने अपने पिता बबलू मंसूरी से फोन पर बातचीत भी की थी। ममेरी बहन लकड़ी लेने घर से बाहर चली गई। इसी दौरान रेहाना ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। मृतका के पति याकूब ने बताया कि उनकी शादी करीब चार माह पहले हुई थी। वह मुंबई में रहकर काम करता है। पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed