फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl, hurt by the beating, filed an FIR against her parents and brothers.

Banda News: पिटाई से आहत युवती ने माता-पिता और भाईयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The girl, hurt by the beating, filed an FIR against her parents and brothers.
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की बीच सड़क पर पिटाई कर दी गई थी। वीडियो वायरल होने पर युवती की तहरीर पर पुलिस ने मां, दो भाई और पिता के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवती युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। विवाद में परिजन ने आपा खो दिया और सड़क पर घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लगातार अपनी बात पर अड़ी रही लेकिन परिजन उसकी एक नहीं सुन रहे थे। कोतवाली प्रभारी राम दिनेश तिवारी ने बताया कि पिता रमेश, मां सुखरानिया, भाई भगवानदीन, रामसुफल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed