{"_id":"6a6b8ff3c0c1509f220a2366","slug":"the-grief-of-losing-the-doll-of-the-hem-will-ache-for-a-lifetime-banda-news-c-212-1-mah1012-150278-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ताउम्र टीसेगा आंचल की गुड़िया के जाने का गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ताउम्र टीसेगा आंचल की गुड़िया के जाने का गम
Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। वंदना ने तीन साल तक अपनी बेटी को अपने आंचल की गुड़िया बनाकर रखा। अब यह गुड़िया उसके पास नहीं है। करंट ने वंदना से उसकी बेटी को हमेशा के लिए छीन लिया। यह गम, वंदना को ताउम्र टीसेगा। हादसे से पीड़ित परिवार के साथ ही मोहल्ले के लोग भी गमगीन रहे।
थाना कालिंजर क्षेत्र के गांव भारतपुर मसोनी निवासी वंदना बुधवार को दोपहर बाद अपनी तीन बेटियों के साथ खेत गई थी। बेटियों में सबसे बड़ी छह साल की माधुरी, चार साल की रागिनी और तीन साल की रोहिणी शामिल हैं। मां खेत में धान की रोपाई करने में व्यस्त थी और बेटियां खेत के किनारे खेल रहीं थीं। खेलते समय पास में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पहुंची और वहां लगे अर्थिंग के तार में करंट की चपेट में आ गई थीं। करंट से तीनों झुलस गई।
चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन तब तक तीन साल की रोहिणी के सांसे बंद हो चुकी थी। यह देख मां वंदना बेहाल हो गई थी। अतर्रा विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी विमलेश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद जांच की गई है और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। फाॅर्म भर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच के बाद शासन से मिलने वाली सहायता परिवार को दिलाई जाएगी। थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से अब तक शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलेगी तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।