फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The hearing in the Patidar case was adjourned due to advocates abstaining from judicial work.

Banda News: अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते पाटीदार मामले में तारीख बढ़ी

Thu, 02 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The hearing in the Patidar case was adjourned due to advocates abstaining from judicial work.
बांदा। महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार के मामले में भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में गुरुवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई है। बर्खास्त आईपीएस, सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त शुक्ला सहित सभी पांचों आरोपियों का उनके अधिवक्ताओं की ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन



आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला को गुरुवार को अदालत में हाजिर होना था। अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर कोई भी आरोपी बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश नहीं हुआ और न ही कोई गवाह न्यायालय पहुंचा। विशेष न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय ने तारीख आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन




बताते चलें कि मणिलाल पाटीदार करीब तीन बार पूर्व में हाजिरी माफी लगाने के बाद 16 जून को न्यायालय में पेश हुए थे। न्यायालय में विचाराधीन मामले में मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो प्रचलित किया था, जिसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंद्रकांत के भाई की शिकायत पर पाटीदार व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले की सुनवाई मंडल मुख्यालय बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है।




अपर शासकीय अधिवक्ता ने बताया पाटीदार सहित, पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव समेत सभी आरोपियों की तरफ से माफी हाजिरी लगाई गई। इसके बाद सुनवाई की तिथि बढ़ा दी गई है। जिसमें अब 15 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed