फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The heat of the sun made people miserable, the mercury reached 45 degrees.

Banda News: सूरज की तपन ने किया बेहाल, पारा 45 डिग्री

Tue, 09 Jun 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun made people miserable, the mercury reached 45 degrees.
बांदा। एक बार फिर पारे में बढ़त बनाई है। मंगलवार को बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सुबह नौ बजे से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया और लोगों को तपिश का एहसास हुआ। लू के थपेड़े भी लोगों को झुलसाते रहे। अधिकतम पारा 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री रहा। लोग तेज धूप और लू से बचाव करते हुए नजर आए। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए गैर जनपदों से आए परीक्षार्थियों ने पेड़ की छांव में अपना समय गुजारा। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन




मंगलवार नौ जून का दिन खासा गरम रहा। सुबह नौ बजे से पारे ने बढ़त बढ़ानी शुरू की। सुबह 10 बजे तक पारा 41 में पहुंच गया। उसके बाद दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 44 डिग्री पार कर गया। शाम को 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जनपद का कमासिन क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा। 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली लू ने लोगों को झुलसाया।
विज्ञापन




हवा में नमी का प्रतिशत 10 तक घटकर 26 पर पहुंच गया। इससे दोपहर के समय लू के थपेड़े चले। तापमान बढ़ने से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रमुख चौराहों महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा, झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सन्नाटा रहा। बांदा-कानपुर मार्ग, बांदा-प्रयागराज मार्ग पर सिर्फ बड़े वाहन दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम में तापमान की वृद्धि हवा में नमी के प्रतिशत घटने की वजह से हुआ है। मानसून आने से पहले तक पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



डॉ. दिनेश शाहा



मौसम विज्ञानी, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed