फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The heat started scorching again, the mercury reached 41 degrees.

Banda News: फिर झुलसाने लगी गर्मी, पारा 41 डिग्री पहुंचा

Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The heat started scorching again, the mercury reached 41 degrees.
फोटो - 21 दोपहर दो बजे महाराणा प्रताप चौक पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बांदा। पश्चिमी विक्षोभ के ठिठकने से तापमान ने अपनी रफ्तार बढ़ानी शुरू कर दी। सुबह से ही धूप में तल्खी होने से दोपहर आते-आते लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम पारा 41 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर दो बजे के आसपास प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लू से बचने को लोग मुंह, कान में साफी दुपट्टा बांधकर निकले।
विज्ञापन




मई के दूसरे सप्ताह में फिर पारा तमतमाने लगा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे से तापमान ने रफ्तार बढ़ाई तो दोपहर दो बजे तक 40 डिग्री तक पहुंचा। दोपहर तीन से पांच बजे तक यह बढ़कर 41 पर टिक गया। इसी तरह से न्यूनतम तापमान ने भी सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़त लेते हुए 28 डिग्री तक गया। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के ठिठकने से तापमान ने गति पकड़ी है। सप्ताह के अंत तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोग एहतियात बरते।

फोटो - 21 दोपहर दो बजे महाराणा प्रताप चौक पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो - 21 दोपहर दो बजे महाराणा प्रताप चौक पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed