सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mercury rose by one degree, recording a maximum temperature of 40 and a minimum temperature of 27.

Banda News: एक डिग्री और बढ़ा पारा, अधिकतम 40 और न्यूनतम 27 तापमान दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose by one degree, recording a maximum temperature of 40 and a minimum temperature of 27.
फाेटो - 14 शहर की जामा मसजिद रोड पर दोपहर दो बजे रहा सन्नाटा। संवाद - फोटो : दीवानी परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बांदा। मई माह के प्रथम सप्ताह में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर दूसरे सप्ताह कम होने से पारे ने रफ्तार पकड़ी है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम पारा एक-एक डिग्री बढ़कर 40 और 27 डिग्री तक पहुंच गया। हवा में नमी का प्रतिशत घटने से दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शुष्क गर्म हवा चली। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos




सोमवार 11 मई को सुबह से ही धूप में तल्खी रही। दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक गया। जबकि शाम तक 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह रविवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़ा है। उधर, न्यूनतम तापमान भी रविवार की अपेक्षा एक डिग्री और बढ़ा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूप की तेजी से राहगीर मुंह में साफी दुपट्टा बांधकर निकले। दोपहर करीब दो बजे प्रमुख चौराहों और प्रमुख सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि तापमान बढ़ने के आसार हैं। वातावरण में नमी का प्रतिशत भी घटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed