{"_id":"6a21c08adc53acb43f0f54f6","slug":"the-mercury-started-rising-again-heat-waves-made-people-miserable-banda-news-c-212-1-sknp1006-147683-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फिर चढ़ने लगा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फिर चढ़ने लगा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
Thu, 04 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाबूलाल चौराहे में दोपहर के समय निकलते एक-दो वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर गुरुवार का दिन खासा गर्म रहा। सुबह नौ बजे से ही धूप में तल्खी रही और लू चली। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री आंका गया। दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा रहा।
28 मई को 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी के बाद से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार तीन जून का दिन खासा गर्म रहा। दोपहर दो बजे तक तापमान 41.5 पहुंच गया। उसके बाद पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। हवा भी एक से दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। हवा में नमी का प्रतिशत 32 रहा। इससे गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे।
बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से उमस भी बढ़ी। प्रमुख चौराहों बाबूलाल चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, मवई बाईपास चौराहे, बांदा-कानपुर मार्ग पर दोपहर के समय सन्नाटा रहा। उधर, बिजली के फॉल्टों से भी लोग बिन बिजली से परेशान रहे। नगरीय क्षेत्र में तकरीबन 50 फॉल्टों से 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। रात करीब पौने 10 बजे पीली कोठी पावर हाउस के बाहर तार टूट गया। इससे सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
स्टेशन फीडर कैलाशपुरी में एक फेज बंद की शिकायत पर छोटी बाजार फीडर का शटडाउन लिया गया। पीली कोठी पावर हाउस के मेन ट्रांसफार्मर का फ्यूज वायर हीट होकर लाल हो रहा था, जिसको सही करने के लिए पीली कोठी मेन सप्लाई को बंद किया गया। बांदा फीडर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद रही।