सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The message of eternal unity was given with the slogan 'We will remain united and we will remain noble'.

Banda News: एक रहेंगे, नेक रहेंगे के नारे के साथ दिया सनातन एकता का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The message of eternal unity was given with the slogan 'We will remain united and we will remain noble'.
फोटो - 08 बबेरू में रथ यात्रा के दौरान मौजूद गाेल्डन गिरि महाराज व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। सनातन एकता भीष्म एकता रथ यात्रा शनिवार को कस्बा पहुंची। लोगों ने रथ यात्रा के संयोजक महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरि महाराज का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सनातन एकता का संदेश पूरे देश में फैलाने की बात कही।

महाराज ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संदेश लेकर निकले हैं। अपनी प्रतिज्ञा के तहत वह चांदी के जूते त्यागकर नंगे पैर यात्रा कर रहे हैं। वह प्रदेश के सभी जिलों और देश के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका उद्देश्य आमजन को सनातन के विषय में बताना है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को एक होकर अधर्म के हितैषियों का सामना करना चाहिए। महाराज ने एक रहेंगे, नेक रहेंगे का नारा देते हुए हिंदू धर्म के हितार्थ कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में परमानंद महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed