{"_id":"6a1340276ed91cd66b089d16","slug":"the-municipalitys-dream-of-providing-cool-water-failed-in-48-hours-banda-news-c-212-1-bnd1018-147069-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 48 घंटे में फेल हुआ पालिका का शीतल जल पिलाने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 48 घंटे में फेल हुआ पालिका का शीतल जल पिलाने का सपना
Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर दो दिन पूर्व लगा वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को राहत देने के नाम पर नगर पालिका द्वारा जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगाया गया वाटर कूलर उद्घाटन के 48 घंटे भी नहीं चल सका। बीते बृहस्पतिवार को ही जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला महिला व पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की टंकी में गर्म पानी मिला और कूलर व वाटर कूलर गायब थे। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शीतल पेयजल, कूलर व वाटर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। रविवार आते-आते उसकी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। हालात यह हैं कि निशुल्क शीतल पेयजल व्यवस्था का दावा करने वाला वाटर कूलर खुद बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है और मरीज गर्मी में भटकने को मजबूर हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से इस व्यवस्था का जमकर प्रचार-प्रसार किया गया था। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने एक बड़ी होर्डिंग भी लगवाई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ बड़े अक्षरों में निशुल्क शीतल पेयजल व्यवस्था लिखवाया गया। लेकिन जमीनी हकीकत ने इन दावों की पोल खोल दी। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके तीमारदार जब होर्डिंग पढ़कर पानी पीने पहुंचते हैं तो उन्हें वाटर कूलर से गर्म पानी निकलता मिलता है। इससे लोगों में नाराजगी है। कई लोगों का कहना है कि पालिका ने जनसेवा से ज्यादा प्रचार को प्राथमिकता दी। उद्घाटन और फोटो सेशन के बाद व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई।
-- --
कुछ इस तरह सुनाई पीड़ा
भैया, ये कैसा वाटर कूलर लगाया है, सुबह से तीन बार आए, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिला। जिला अस्पताल के सभी वाटर कूलर का यही हाल है।अभी आधे घंटे पहले एक बुजुर्ग महिला पानी मांग रही थी। मजबूरी में बाहर दुकान से पाउच खरीदकर देना पड़ा।
विज्ञापन
- मुन्ना
-- -- -- -
होर्डिंग में तो बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, निशुल्क शीतल पेयजल व्यवस्था लेकिन यहां तो ठंडा पानी मिलने की उम्मीद ही नहीं है। अगर व्यवस्था संभाल नहीं सकते थे तो इतना प्रचार क्यों किया, जनता के साथ मजाक बनाकर रख दिया।
- अतुल सिंह
-- -- -- --
मामला संज्ञान में अभी आया है, मैं तत्काल इसे दिखवाता हूं और मरीजों व तीमारदारों को शीतल जल मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है। - विजेंद्र कुमार, सीएमओ

फोटो - 18 जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर दो दिन पूर्व लगा वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक