{"_id":"6a47fce53d85ac4a6509cbdd","slug":"the-new-bsp-district-president-has-pledged-to-strengthen-the-party-at-the-booth-level-banda-news-c-212-1-akb1003-149181-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीएसपी के नए जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीएसपी के नए जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। स्रोत- संगठन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो9- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। स्रोत- संगठन।
कार्यकर्ताओं ने बांधी उम्मीदों की माला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बांदा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नए जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क कचहरी चौराहा पर बहुजन समाज पार्टी बांदा के नए जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद और बहुजन समाज पार्टी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए नेतृत्व से संगठन को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना है। चित्रकूट मंडल के मंडल प्रभारी मान सिंह कुशवाहा, चित्रकूट मंडल के ओबीसी संयोजक विजय बहादुर वर्मा, जोन इंचार्ज रामशरण अनुरागी मौजूद रहे।
इनसेट
चित्रकूट मंडल जोन इंचार्ज को किया निष्कासित
बांदा। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने बताया कि बसपा बांदा जिला यूनिट ने पूर्व मंडल जोन इंचार्ज चित्रकूट मंडल बसपा बल्देव प्रसाद वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बल्देव प्रसाद वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके इनकी गतिविधियों व कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है, जिसकी वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।