{"_id":"6a036723246580f2190f9fc5","slug":"the-police-officer-was-accused-of-taking-rs-20000-in-the-name-of-providing-relief-in-the-case-banda-news-c-212-1-bnd1018-146344-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर दरोगा पर 20 हजार लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर दरोगा पर 20 हजार लेने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा निवासी एक युवक ने विवेचना कर रहे दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज में राहत दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
खूंटी चौराहा निवासी शैलेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक वकील ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि बाद में उल्टा उसी पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने प्राथमिकी दर्ज में राहत देने और मदद करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित का आरोप है कि उसने पत्नी के कंगन गिरवी रखकर किसी तरह रुपये जुटाए और दरोगा को दे दिए। इसके बावजूद दरोगा ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट लगाकर न्यायालय भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Trending Videos