फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The police officer was accused of taking Rs 20,000 in the name of providing relief in the case.

Banda News: फोन बंद होने से नहीं मिल रही हत्यारोपी की लोकेशन

Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The police officer was accused of taking Rs 20,000 in the name of providing relief in the case.
बांदा। बबेरू के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकिशोर उर्फ गोविंद की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर भाग गया था। जिससे पुलिस उसकी सटीक लोकेशन नहीं ट्रेस कर पा रही है। अब पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दो और टीमें गठित कर दी हैं। इसके साथ ही कुल छह टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार को मां शांति देवी और छोटे भाई देवीदीन की गोली मारकर हत्या करने के बाद राजकिशोर घटनास्थल से अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर भाग निकला था। फरार होने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन बेटों को सौंप दिया था। इसके बाद से उसका फोन बंद है, जिससे सर्विलांस टीम को लोकेशन ट्रैक करने में दिक्कत आ रही है। जांच में जुटी पुलिस को आशंका है कि आरोपी जिले से बाहर निकल चुका है। इसी संभावना को देखते हुए पड़ोसी जिलों में भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पुलिस लगातार उसके रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर दोहरे हत्याकांड के बाद कस्बे में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतकों के परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, परिवार और आसपास के लोग भय में जी रहे हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें काम कर रही हैं। उसके मोबाइल नंबर के साथ-साथ करीबी लोगों के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी की लोकेशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed