{"_id":"6a1c7ec821834c8aa20b1a5d","slug":"the-situation-in-rural-areas-has-not-improved-people-are-suffering-due-to-power-crisis-banda-news-c-212-1-bnd1007-147462-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं सुधरे हालात, बिजली संकट से त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं सुधरे हालात, बिजली संकट से त्राहि-त्राहि
विज्ञापन
अलोना गांव में टूटे पड़े बिजली के तार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिंदवारी/ पैलानी। बृहस्पतिवार की रात आए आंधी-तूफान का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। तीन दिनों से लोग हैंडपंप में नंबर लगाकर पानी भर रहे हैं। इससे वह खासे परेशान हैं।
बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात करीब 80-90 किलोमीटर की गति से आए आंधी-तूफान ने लोगों को परेशान कर दिया। जगह-जगह पर बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बना हुआ है। कई गांवों में तीन दिनों से लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे वह उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। वहीं इसका सबसे बड़ा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। ग्रामीणों की मानें तो बीते तीन दिनों से नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी। सुबह से ही लोगों को हैंडपंप पर नंबर लगाना पड़ता है जिससे वह दैनिक उपभोग का पानी भर सकें।
बाल्टी-डिब्बे लेकर पानी के लिए भटकत रहे लोग
तिंदवारी क्षेत्र में 33 और 11 केवी की विद्युत लाइन ध्वस्त होने से दो दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप होने से जल संस्थान की पेयजल टंकियां नहीं भर पाईं। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर पानी के लिए भटकते रहे। हैंडपंपों के पास भारी भीड़ जमा रही। शनिवार की शाम नगर पंचायत ने टैंकर के जरिए कई मोहल्लों में पीने का पानी मुहैया कराया। मोबाइल तक चार्ज न हो पाने से लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहित सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति किए जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार दिन पहले सैकड़ों गांवों में बिजली
पैलानी क्षेत्र में भी बीते दो दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। आंधी से चार दिन पहले सैकड़ों गांवों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था। जगह-जगह पेड़ टूटने से हालात सामान्य होने में अभी समय लगेगा। अलोना गांव में हालात और भी खराब हैं। ग्राम प्रधान सुमित सविता ने बताया कि यदि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरती तो आमजन पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे। बताया कि मिस्त्री बुलाकर हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं जिससे लोगों की दिक्कत कम हो सकें।

Trending Videos