{"_id":"6a7a0ae324a1b653760171d9","slug":"the-solid-waste-plant-will-become-operational-as-soon-as-the-electricity-connection-is-received-banda-news-c-212-1-sknp1006-150728-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली कनेक्शन मिलते ही शुरू होगा सॉलिड वेस्ट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली कनेक्शन मिलते ही शुरू होगा सॉलिड वेस्ट प्लांट
Mon, 10 Aug 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका परिषद, बांदा की ओर से मौजा हटेटी पुरवा में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है।
लंबे समय से बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद पड़े प्लांट को जल्द शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है। नगर पालिका ने प्लांट के लिए 100 किलोवाट विद्युत कनेक्शन लेने के लिए 21.96 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण शहर से निकलने वाले ठोस कचरे के उचित प्रबंधन और निस्तारण के उद्देश्य से किया गया है। प्लांट तैयार होने के बावजूद बिजली कनेक्शन न होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। नगर पालिका प्रशासन ने अब बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए एक महीने के अंदर 100 किलोवाट का बिजली कनेक्शन शुरू कराने की डेडलाइन तय की गई है। कनेक्शन मिलने के बाद प्लांट में मशीनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा और शहर से निकलने वाले ठोस कचरे के निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण और निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
एक महीने की निर्धारित समय सीमा के भीतर बिजली कनेक्शन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। कनेक्शन होते ही प्लांट के संचालन से जुड़ी बाकी व्यवस्थाओं को पूरा कर इसे जल्द आमजन के उपयोग में लाया जाएगा।
श्रीचंद्र, ईओ नगर पालिका, बांदा।