फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There has been no electricity for two weeks, causing distress to villagers.

Banda News: दो सप्ताह से नहीं आ रही बिजली, ग्रामीण परेशान

Sat, 23 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity for two weeks, causing distress to villagers.
फोटो - 27 समगरा पावर हाउस में जेई को पत्र सौंपते ग्रामीण। संवाद
बबेरू। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण शनिवार को पावर हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अवर अभियंता को पत्र सौंपकर समस्या दूर कराने की मांग की। क्षेत्र के निभौर गांव में बीते दो सप्ताह से बिजली समस्या बनी हुई है। समगरा फीडर से बिजली न मिलने से आमजन परेशान है। शनिवार को समाजसेवी मनीष पटेल के नेतृत्व में करीब 50 ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और जेई एसपी सिंह को समस्या बताई। बताया कि जर्जर तार आए दिन टूट जाते हैं। ट्रांसफार्मर जल चुका है, जिससे आपूर्ति नहीं होती। भीषण गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग परेशान है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी ठप है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर राम निरंजन, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed