फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   They made off with the woman's gold necklace and *mangalsutra* under the pretext of asking for directions.

Banda News: पता पूछने के बहाने महिला का सोने का हार और मंगलसूत्र ले गए

Sat, 20 Jun 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
They made off with the woman's gold necklace and *mangalsutra* under the pretext of asking for directions.
बांदा। रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछने के बहाने महिला का सोने का हार और मंगलसूत्र लूट लिया। महिला ने दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र आवास विकास निवासी पंकज सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी मां केतकी सिंह के साथ 14 जून की शाम 6:30 बजे अपने घर से संकट मोचन मंदिर दर्शन करने के लिए जाने के लिए पैदल घर से निकली थीं। साईं दरबार रेस्टोरेंट के पास उन्हें एक लड़का मिला, उसने बाहर होने का हवाला देकर स्टेशन का पता पूछा। इस पर मां ने उसे स्टेशन का पता बता दिया, तभी एक दूसरा लड़का वहां आ गया, उसने कहा कि चलो स्टेशन छोड़ दूं लेकिन वह पहले वाले लड़के ने कहा कि आंटी जी साथ चलेगी तो वह चलेगा, वह रुपये लिए है। इस पर उसकी मां दोनों को बाहरी समझकर उनके साथ रिक्शे में बैठकर स्टेशन का रास्ता बताने चली गईं। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचकर उन्हें छोड़ा तो पहले वाला लड़का फिर कहने लगा कि आपने मदद की है तो आपको मैं मंदिर तक छोड़कर आऊंगा। इस बीच उसकी मां को बहलाफुसलाकर सोने का हार और मंगलसूत्र ले लिया। जब उसकी मां घर आई तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed