{"_id":"6a6b8f0439b7e2c2540ca2bb","slug":"this-time-124-people-from-chitrakoot-dham-will-go-on-the-hajj-pilgrimage-banda-news-c-212-1-bnd1020-150254-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चित्रकूटधाम से इस बार 124 लोग हज यात्रा में जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चित्रकूटधाम से इस बार 124 लोग हज यात्रा में जाएंगे
Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हज यात्रा में जाने वाले यात्रियों में इस साल चित्रकूट मंडल के चारों जिलों में सर्वाधिक आवेदन बांदा से प्राप्त हुए। बांदा से 51 लोगों ने आवेदन किया। हमीरपुर जनपद से 46 आवेदन, महोबा जनपद से 17, चित्रकूट से 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल 124 लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराया है।
चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान ने बताया हज-2027 के लिए डिजिटल रैंडम सिलेक्शन हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज हाउस, मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई को लॉटरी से घोषणा की। मास्टर ट्रेनर सैयद मोहम्मद आकिब ने बताया इस बार जल्द ही हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य कमरुद्दीन (जुगनू) ने बताया सभी चयनित हज यात्री की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट में प्रकाशित कर दी गई है। एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी गई है। सभी चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक हज की पहली किस्त एक लाख 52 हजार 300 रुपये (प्रति हज यात्री) ऑनलाइन या चालान के माध्यम से स्टेट बैंक और यूनियन बैंक में जमा करना आवश्यक होगा। समय से धनराशि जमा न करने पर प्रोविजनली चयनित यात्रियों का चयन निरस्त हो सकता है।