{"_id":"6a610e86bd9e45c6cc06a194","slug":"three-including-husband-accused-of-abduction-fir-registered-banda-news-c-212-1-bnd1007-149961-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति सहित तीन पर अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति सहित तीन पर अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महिला का आरोप सूने स्थान पर ले जाकर उतारे गहने, जानमाल की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। दहेज प्रताड़ना से परेशान मायके में रह रही महिला को पति व उसके साथी अगवा कर ट्रक से ले गए। इसके बाद उन्होंने एक स्थान पर उसके साथ लूटपाट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
चित्रकूट के गांव हुडा निवासी अभिलाषा ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग कर पीटते थे। इससे परेशान होकर वह अपनी तीन वर्ष की पुत्री के साथ पिता देवशरन के घर रहने आ गईं। बीते 9 जुलाई की दोपहर पति रामराज यादव उर्फ पिंटू अपने दो साथियों सीताराम व जय सिंह के साथ ट्रक लेकर गांव आया। इसके बाद रास्ते से उन्हें जबरदस्ती ट्रक के अंदर डाल दिया। शोर मचाने पर भाई विजय व गांव के अन्य लोगों ने ट्रक का पीछा किया।
बताया कि आरोपी ट्रक लेकर थानाक्षेत्र बिसंडा के पवईया गांव स्थित एक मकान के पास पहुंचे। यहां उन्हें मकान के अंदर ले जाकर उन्होंने जेवर उतार लिए। इस दौरान आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसपी से आपबीती बताई। इसके बाद उनके निर्देशन पर थाना बिसंडा में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाप्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच करा विधिक कार्रवाई की जाएगी।