{"_id":"6a7765227c95b89d43031e1b","slug":"three-out-of-16-complaints-were-resolved-on-the-police-station-resolution-day-banda-news-c-215-1-ckt1001-134775-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: थाना समाधान दिवस में 16 शिकायतों में से तीन निपटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: थाना समाधान दिवस में 16 शिकायतों में से तीन निपटाईं
Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। चित्रकूट और राजापुर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस में थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। राजापुर थाने में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी अजय यादव ने जमीन संबंधी मामलों सहित कई शिकायतें सुनीं। कोतवाली में कांडीखेरा निवासी पूनम देवी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की। उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही। कटरागूदर निवासी प्रेम प्रजापति ने भी सार्वजनिक रास्ते पर पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
उप जिलाधिकारी ने लेखपालों को समय पर शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। राजापुर थाने में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और उप जिलाधिकारी पूजा साहू ने शिकायतें सुनीं। एसपी अरुण कुमार ने सभी शिकायतों पर समय पर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दस अगस्त से शुरू होने वाले तुलसी समारोह के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश भी दिया। उप जिलाधिकारी पूजा साहू ने राजस्व प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
जिले के पहाड़ी, मानिकपुर, भरतकूप और रैपुरा सहित अन्य थानों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी ने तुलसी जन्म कुटीर का निरीक्षण किया और प्रस्तावित यमुना आरती स्थल का जायजा लिया।