{"_id":"6a834450a9ef370457098fe1","slug":"three-people-including-a-businessman-beaten-up-following-a-collision-between-a-scooter-and-a-bike-banda-news-c-212-1-bnd1020-150971-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद व्यापारी समेत तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद व्यापारी समेत तीन को पीटा
Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में करीब 12 लोगों ने गल्ला व्यापारी और उसके दो परिजन की डंडों व कुल्हाड़ी से पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए।
व्यापारी ने हमलावरों पर नौ लाख रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील कुमार (45) सोमवार रात मंडी से स्कूटी से घर लौट रहे थे। मोहल्ले के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसे लेकर बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक सवार के करीब दर्जनभर साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटी और छोटा भाई बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए।
सुनील का आरोप है कि कारोबार के सिलसिले में उन्होंने बैंक से नौ लाख रुपये निकाले थे। नकदी बैग में रखकर वह घर जा रहे थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर नकदी से भरा बैग और सोने की चेन ले गए।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में मारपीट का लग रहा है। लूट का आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत नहीं हो रहा है। जांच के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)