{"_id":"6a6a37264853edc09101fa6a","slug":"three-sisters-struck-by-current-from-an-earthing-wire-one-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-150244-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आईं तीन बहनें, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आईं तीन बहनें, एक की मौत
Wed, 29 Jul 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। खेत में धान की बेड़ लगाने मां के साथ गईं तीन सगी बहनें ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े अर्थिंग के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में सबसे छोटी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दोनों बड़ी बहनें गंभीर झुलस गईं। दोनों को सीएचसी नरैनी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव भारतपुर मसौनी निवासी वंदना ने बताया कि वह बुधवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गईं थीं। वह अपनी तीनों बेटियों माधुरी (6), रागिनी (4) और रोहिनी (3) को भी साथ ले गईं थीं। दोपहर तीन बजे के करीब खेत के पास खेलते समय बच्चियां वहां लगे बिजली के खंभे में रखे ट्रांसफार्मर का अर्थिंग तार के संपर्क में आ गईं।
करंट की चपेट में आने से तीनों बच्चियां झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय रोहिनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह वर्षीय माधुरी का उपचार चल रहा है। रागिनी की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।