सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trailer collides with gravel-laden truck at 90 km/h; driver dies.

Banda News: 90 की रफ्तार से गिट्टी लदे ट्रक से टकराया ट्रेलर, चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 19 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with gravel-laden truck at 90 km/h; driver dies.
विज्ञापन
बांदा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रहे खाली ट्रेलर के चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर गलत दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।



हादसा मटौंध थाना क्षेत्र स्थित नवीन मंडी के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाली ट्रेलर करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी लगने से वाहन डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी 19 वर्षीय चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक तौर पर घायल समझकर पुलिस ने ट्रक चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। मृतक के साथी चालक मुन्ना ने बताया कि सोनू दो भाइयों में सबसे छोटा था और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को झपकी आना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed