फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trauma center full on the first day of Nautapa

Banda News: नौ तपा के पहले दिन ही ट्रॉमा सेंटर फुल

Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trauma center full on the first day of Nautapa
फोटो - 16 ट्रामा सेंटर में ट्राली बेड व बेंच में चल रहा मरीजों का उपचार। संवाद
बांदा। नौ तपा के साथ शुरू हुई भीषण तपन में जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर भी बुखार और डायरिया के मरीजों से फुल रहा। यहां के आईसीयू समेत सभी 29 बेड फुल रहे। मरीजों को बरामदे में बेंच और ट्रॉली बेडों में लिटाकर इलाज किया गया। जबकि कई मरीजों को आरक्षित किए गए वार्डों में भेजा गया।
विज्ञापन




भीषण गर्मी और तपन लोगों की सेहत खराब कर रही है। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को नौतपा के पहले दिन 40 से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए। डायरिया और बुखार से ग्रसित जौरही गांव निवासी अलीसा (चार माह), कटरा निवासी मोहनी (12), सरस्वाह गांव निवासी जाह्ववी (1), मुचियाना निवासी इंद्रकुमार (70) समेत 40 लोगों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि गर्मी के मौसम में इन दिनों बुखार और डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर के सभी 29 बेड फुल होने पर बरामदे में ट्रॉली बेड और बेंच में इलाज किया जा रहा है। कुछ मरीजों को अंदर आरक्षित वार्ड में भी शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि दिन में तीन से चार बार दस्त आने पर डॉक्टर को दिखाकर ही दवा लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें। घर में ग्लूकोज व ओआरएस का पैकेट जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शॉक व उल्टी होने से युवक की मौत

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी शिवम (20) को भीषण गर्मी में उल्टियां होने से 21 मई को हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने शाॅक में होना बताया था। इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed