फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Travelers to Fatehpur and Mahoba cannot find a bus once night falls.

Banda News: रात होते ही फतेहपुर, महोबा के यात्रियों को नहीं मिलती बस

Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Travelers to Fatehpur and Mahoba cannot find a bus once night falls.
बांदा। चित्रकूट धाम मंडल बांदा में शाम 7:30 बजे के बाद फतेहपुर और महोबा के यात्रियों के लिए बस नहीं है। यात्री शाम होने से पहले ही बस स्टैंड पहुंचकर अपने गंतव्य पर जाने के लिए बस पकड़ते हैं। यात्रियों ने बस का समय बढ़ाने की मांग की है। जिससे रात में भी आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

बांदा डिपो में वर्तमान समय 155 निगम की और तीन अनुबंधित बसें हैं। जो फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, जौनपुर समेत अन्य शहरों तक जाती हैं। चित्रकूट मंडल का मुख्यालय होने के कारण यहां बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बनी ही रहती है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां शाम होते ही बसों का टोटा हो जाता है।
विज्ञापन

रूट की बात करें बांदा से फतेहपुर जाने के लिए आखिरी बस का समय 7:30 बजे है। महोबा के लिए भी आखिरी बस भी 7:30 बजे मिलती है। चित्रकूट के लिए आखिरी बस नौ बजे रात तक है। बांदा का पड़ोसी जनपद चित्रकूट है और चित्रकूट के लिए बड़ी संख्या में यात्री सुबह से लेकर रात तक बस स्टैंड पर आते हैं। रात नौ बजे के बाद बस नहीं मिलने से यात्री ट्रेन पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बसों का समय रात नौ बजे से 10 बजे तक करने को कहा है। जिससे देर रात तक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भटकना न पड़े। प्रभारी एआरएम देशराज ने कहा कि अगर यात्रियों की संख्या बस स्टैंड पर होती है तो विशेष स्थिति में तुरंत बस की व्यवस्था कर यात्रियों को रवाना किया जाता है। अगर रोजाना यात्री बस स्टैंड पर आते हैं तो इसका आकलन कर, बस का समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed